फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा: अधूरे कार्यक्रम से उठकर चले गये चेयरमैन, कर्मचारी भी साथ ले गए, भाजपाईयों में रोष

Tue, 09 Jan 2024 09:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुरसान के रामलीला मैदान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एकत्रित होते देख नगर पंचायत अध्यक्ष सपा नेता देशराज सिंह कार्यक्रम समापन से पहले ही उठकर चले गये। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं रूके। देशराज सिंह को जाते देख उनके साथ नगर पंचायत कर्मचारी व अन्य कुछ लोग भी चले गये।
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारत एकता की शपथ लेते हुए लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के कस्बा मुरसान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बीच कार्यक्रम से उठकर मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष सपा नेता देशराज सिंह कर्मचारियों को साथ लेकर चले गए। इस बात से कुछ भाजपाई नाराज हो गये और यह बात उन्होंने अपने बड़े पदाधिकारियों को अवगत कराई है। 

विज्ञापन



9 जनवरी को मुरसान के रामलीला मैदान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रहा था। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एकत्रित होते देख नगर पंचायत अध्यक्ष सपा नेता देशराज सिंह कार्यक्रम समापन से पहले ही उठकर चले गये। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं रूके। देशराज सिंह को जाते देख उनके साथ नगर पंचायत कर्मचारी व अन्य कुछ लोग भी चले गये। लोगों की भीड़ जाते देख कार्यक्रम का जल्दी से भारत एकता की शपथ दिलाकर समापन किया गया। 
विज्ञापन


भाजपा के मुरसान मंडल अध्यक्ष हंबीर सिंह का कहना है कि पूरे देश प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम चल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता संकल्प यात्रा में शामिल होकर सरकार की योजनाओं को जनता के बीच जाकर बता रहे हैं। मुरसान अध्यक्ष देशराज सिंह का स्वयं कार्यक्रम को छोड़कर जाना व नगर पंचायत के कर्मचारियों को अपने साथ ले जाना संकुचित मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इस बात से पदाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। 

मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह का कहना है कि यह कार्यक्रम सरकारी था। लेकिन कुछ लोगों ने आकर उसे राजनीतिक मंच बना दिया था। जिसके चलते मैं कार्यक्रम को पूरा कराकर वहां से निकल आया और मेरे साथ ही जनता के लोग भी अपने-अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन


भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह का कहना है कि रामलीला मैदान में मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी का स्वागत किया गया और सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं द्वारा जनता को बताया गया। जिससे क्षुब्ध होकर मुरसान चेयरमैन का कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले जाना और नगर पंचायत के कर्मचारियों को साथ लेकर चले जाना, उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें