फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे ट्रैक पर डांस करते हुए रील बनाने के वीडियो वायरल, युवतियों की पहचान के लिए जांच शुरू

Sat, 11 Apr 2026 11:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक वीडियो हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास का है, जिसे बाद में गाना जोड़कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। दूसरा वीडियो मुरसान कोतवाली के निकट रेलवे फाटक के पास का है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर डांस कर वीडियो बनाती युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान और हाथरस में रेलवे ट्रैक पर युवतियों द्वारा रील्स बनाने के वीडियो सामने आए हैं। इनके वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने युवतियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। वीडियो में अलग-अलग स्थानों पर दो युवतियां रेलवे ट्रैक पर डांस करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक वीडियो हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास का है, जिसे बाद में गाना जोड़कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। दूसरा वीडियो मुरसान कोतवाली के निकट रेलवे फाटक के पास का है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह से वीडियो बनाना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जोखिम भरा माना जाता है। 

आरपीएफ प्रभारी हाथरस सिटी रणजीत सिंह का कहना है कि मुरसान का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि हाथरस के वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें