फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणी कर वीडियो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मां काली का दरबार सजा हुआ है। कुछ धार्मिक पुस्तकें व देवी देवताओं की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। आरोपी युवक देवी देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करते हुए धार्मिक पुस्तकों व तस्वीरों को जमीन पर फेंक रहा है। 
विज्ञापन
हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के छायाचित्र पर अश्लील टिप्पणी कर फैंकते हुए - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन क्षेत्र के गांव धर्मपुर नगरिया पट्टी देवरी में देवी-देवताओं के लिए अश्लील टिप्पणी कर धार्मिक पुस्तकों व तस्वीरों को फेंकने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में कस्बा के एक युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




अंकुर शर्मा निवासी मोहल्ला किशन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मार्च को सुबह नौ बजे उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा। जिसमें मां काली का दरबार सजा हुआ है। कुछ धार्मिक पुस्तकें व देवी देवताओं की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। आरोपी युवक देवी देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करते हुए धार्मिक पुस्तकों व तस्वीरों को जमीन पर फेंक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर शीलेंद्र निवासी धर्मपुर नगरिया पट्टी देवरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें