फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मथुरा दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरे की हालत नाजुक

Wed, 11 Oct 2023 05:49 PM IST
चमन शर्मा नीटू कुमार शर्मा, अमर उजाला, हाथरस

सार

11 अक्तूबर की दोपहर मथुरा दर्शन कर अपने घर  वापस लौट रहे अलीगढ़ के निवासी  बाइक सवार 20 वर्षीय प्रदीप पुत्र देवेंद्र निवासी कुंवर नगर एवं उसका साथी 30 वर्षीय अजय पुत्र योगेंद्र पाल निवासी विकास नगर  मथुरा दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगर वन हाथरस हनुमान चौकी के निकट पहुंचे, वैसे ही उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दोस्त की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी में आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगर वन के पास हनुमान चौकी है, जिसके पास में बाइक सवारों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को देख आसपास के राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन




पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने एक दोस्त को मृतक घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे साथी को उपचार के लिए जिला अस्पताल से अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मृतक के परिजन कोतवाली आ गए।  उन्होंने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


11 अक्तूबर की दोपहर मथुरा दर्शन कर अपने घर  वापस लौट रहे अलीगढ़ के निवासी  बाइक सवार 20 वर्षीय प्रदीप पुत्र देवेंद्र निवासी कुंवर नगर एवं उसका साथी 30 वर्षीय अजय पुत्र योगेंद्र पाल निवासी विकास नगर  मथुरा दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगर वन हाथरस हनुमान चौकी के निकट पहुंचे, वैसे ही उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन


घायलों को देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए  उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, यहां चिकित्सकों ने एक दोस्त प्रदीप पुत्र देवेंद्र को मृतक घोषित कर दिया । उसका साथी गंभीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल से अलीगढ़ में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें