फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे जिन वरम, अहिंसा परमोधर्म की गूंज

Wed, 20 Apr 2016 12:13 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महावीर जयंती शोभायात्रा की झंडी दिखाकर शुरूआत करते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। श्री जैन नवयुवक सभा के बैनर तले शहर में भगवान महावीर शोभायात्रा की धूम रही। एक दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कई जगहों पर शोभायात्रा का जोशीला स्वागत किया गया। कहीं पुष्पवर्षा की गई तो कहीं जैन तीर्थंकरों की आरती उतारी गई। पूरे शहर को शोभायात्रा के स्वागत के लिए तोरण द्वारों से सजाया गया। शोभायात्रा देखने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


शोभायात्रा की शुरुआत डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, विधायक देवेंद्र अग्रवाल के प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष डौली माहौर, सेवा भारती के नगराध्यक्ष वासुदेव माहौर, सपा के विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके, सपा शहराध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा बंटी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। वरिष्ठ पत्रकार लालता प्रसाद जैन, जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, संजीव जैन, कमलेश जैन, सुधीर जैन, संजीव जैन, राकेश जैन, राजेश जैन, कैलाश चंद्र जैन ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण और बैज लगाकर जोशीला स्वागत किया। नयागंज नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर भ्रमण करते हुए नयागंज स्थित जैन मंदिर समाप्त हुई। शहर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में शामिल स्वर्ण रथ, ऐरावत हाथी, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ की झांकियां लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। शोभायात्रा में एसडीएम सदर केहरी सिंह और कोतवाल मनोज शर्मा भी साथ थे। इससे पूर्व सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। 
शोभायात्रा से पूर्व हलवाई खाना स्थित जैन धर्मशाला में बाल ब्रह्मचारी राकेश भैयाजी के सानिध्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। नन्ही चेतन्या पांडेय को भी पुरस्कृत किया। महावीर जयंती महोत्सव के तहत रात्रि के समय नयागंज स्थित जैन मंदिर में सामूहिक आरती हुई। शोभायात्रा में कैलाशचंद्र जैन, अनूप जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. मोहन लाल जैन, विनीत जैन, धीरज जैन, राकेश जैन, राजेश जैन, सुदीप जैन, सुनीत जैन नेमसन, सिंपल जैन, डिंपल जैन, धीरज जैन रिंकू, अखिलेश जैन, पवन जैन, राहुल जैन, पुलकित जैन, अमित जैन, रानू जैन, सौरभ जैन, निखिल जैन, नितिन जैन, पंकज जैन, संजीव जैन, अशोक शर्मा, विष्णु शर्मा, गिर्राज सिंह तोमर, राम वार्ष्णेय, अतुल आंधीवाल, मुकेश जैन, धन्य कुमार सोगानी, उमेश चंद्र जैन, गगन जैन, अनिल जैन गुड्डू सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें