हाईस्कूल में इम्पू्रवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा में भाग लिया जा सकता है। परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण दो विषयों में से केवल किसी एक में सम्मलित हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें चालान के जरिए 256.50 रुपये जमा करने होंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र-छात्रा इम्पू्रमेंट, कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 31 मई घोषित की गई है।
विज्ञापन
हाईस्कूल में इम्पू्रवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा में भाग लिया जा सकता है। परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण दो विषयों में से केवल किसी एक में सम्मलित हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें चालान के जरिए 256.50 रुपये जमा करने होंगे। इंटर परीक्षा में मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग से सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग-1 एवं 2 में निर्धारित विषयों में ऐ किसी एक प्रश्रपत्र में, व्यवसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्र पत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कम्पार्टमेंट परीक्षा में सम्मलित हो सकेगा। इसके एिल उसे 306 रुपये का शुल्क चालान के जरिए जमा करना होगा।