फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: खुद अपने साथ लूट की झूठी कहानी रची आलू व्यापारी ने, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने खोल दी पोल

Thu, 09 May 2024 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आलू व्यापारी ने बताया कि व्यापार में उसे करीब छह लाख रुपये का घाटा हो गया था। इसलिए उसने लूट की झूठी योजना बनाई। जिससे कि उसके पिता उसको रुपये दे दें और वह कोल्ड स्टोर मालिक को दे सके। योजनानुसार पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आलू व्यापारी को किया गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापार में घाटा होने पर आलू व्यापारी ने पुलिस को खुद से बाइक सवार बदमाशों द्वारा मारपीट कर 3.50 लाख रुपये लूटे जाने की झूठी सूचना दी थी। 24 घंटे के अंदर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने आलू व्यापारी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


गांव नगला मौठा निवासी देश दीपक पुत्र बच्चू सिंह आलू का व्यापार करते हैं। देश दीपक ने 8 मई की शाम को पुलिस को सूचना दी थी कि वह शाम को बाइक पर घर से पौरुष कोल्ड स्टोर में 3.50 लाख रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर नगदी लूट ली। लूट की घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस शुरुआत से ही इस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही थी। 9 मई को पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जब देश दीपक से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया गया कि वह आलू का व्यापार करता है। व्यापार में उसे करीब छह लाख रुपये का घाटा हो गया था। इसलिए उसने लूट की झूठी योजना बनाई। जिससे कि उसके पिता उसको रुपये दे दें और वह कोल्ड स्टोर मालिक को दे सके। योजनानुसार पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। झूठी सूचना देने के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। 

आलू व्यापारी द्वारा व्यापार में घाटा होने पर लूट की झूठी सूचना दी गई थी। उसके साथ कोई लूट नहीं हुई थी। व्यापारी द्वारा खुद ही लूट की झूठी कहानी रची गई थी।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें