फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र आए, 24 घंटे कंट्रोल रूम से होगी पेपरों की निगरानी

Fri, 10 Feb 2023 08:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर डबल लॉक की अलमारी में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखा जाएगा। इस अलमारी के ऊपर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस कर्मी भी 24 घंटे तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए प्रश्नपत्र आ गए हैं। परीक्षाओं को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। ताकि केंद्र पर रखे प्रश्नपत्रों की निगरानी हो सके। वहीं कंट्रोल रूम से भी इनकी 24 घंटे निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन


हाथरस में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 100 केंद्रों पर 51 हजार से अधिक हाइस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर डबल लॉक की अलमारी में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखा जाएगा। इस अलमारी के ऊपर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस कर्मी भी 24 घंटे तैनात रहेंगे। वहीं कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में अगर कोई संदिग्ध हरकत केंद्र या प्रश्नपत्र रखने वाले रूम में नजर आई, तो तुरंत ही उस केंद्र पर संबंधित थाने की पुलिस और अधिकारी पहुंच जाएंगे। 

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, ताकि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा हो सके। इसके अलावा इन प्रश्नपत्रों की निगरानी ऑनलाइन सीसीटीवी के माध्यम से भी कंट्रोल रूप से 24 घंटे होगी। प्रश्नपत्रों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड करने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - रीतू गोयल, डीआईओएस
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र आए
शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में प्रश्नपत्र आए। जिन्हें डीआईओएस ने अपनी निगरानी में सुरक्षित रखवाया। वहीं, प्रश्नपत्र रखे वाले स्थान पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें