फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बंद ढाबे के कमरे में छात्र ने किया छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी व उसका नाबालिग साथी गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 07:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चंदपा के दो अलग-अलग गांवों के निवासी छात्र व छात्रा शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। आरोप है कि छात्र अपने एक नाबालिग साथी के साथ बाइक पर सवार हो छात्रा के गांव पहुंचा। छात्र को जबरन बाइक पर बिठाकर एक ढाबे पर ले आया। यहां पर एक बंद कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के चंदपा क्षेत्र की एक गांव निवासी छात्रा को अगवा कर एक 12वीं के छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी छात्र व उसका नाबालिग सहयोगी छात्रा को उसके घर छोड़ गए। घर पर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के निवासी छात्र व छात्रा शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे छात्र अपने एक नाबालिग साथी के साथ बाइक पर सवार हो छात्रा के गांव पहुंचा। उसने घर के बाहर बाइक का हार्न बजाया, जिस पर छात्रा घर के बाहर आ गई। आरोप है कि छात्र जबरन बाइक पर बिठाकर छात्रा को बाईपास रोड स्थित एक ढाबे पर ले आया।

यहां पर एक बंद कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि छात्र ने छात्रा के साथ तीन बजे तक दुष्कर्म किया। मारपीट कर उसे बाइक पर बिठाकर उसके गांव छोड़ आया। घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुंवरपुर निवासी हरिओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके सहयोगी नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। कोतवाली निरीक्षक चंदपा का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसे व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें