फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

Thu, 18 Jan 2024 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव नौगांव निवासी 50 वर्षीय राम गोपाल शर्मा उर्फ राम खिलाड़ी शाम के लगभग साढ़े चार बजे साइकिल पर सवार होकर कर किसी काम से कस्बा में करवन नदी पर बने नए ब्रिज पर होकर जा रहे थे । उसी समय एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही वह रोड पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।
विज्ञापन
मृतक राम गोपाल शर्मा उर्फ राम खिलाड़ी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद कस्बा के करवन नदी के नए पुल पर तारा चन्द्र होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंद दिया । साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। 

विज्ञापन


गांव नौगांव निवासी 50 वर्षीय राम गोपाल शर्मा उर्फ राम खिलाड़ी पुत्र केशव देव शर्मा सादाबाद के राया रोड स्थित मास्टर प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज में लिपिक पद पर कार्यरत थे । 18 जनवरी शाम के लगभग साढ़े चार बजे साइकिल पर सवार होकर कर किसी काम से कस्बा में करवन नदी पर बने नए ब्रिज पर होकर जा रहे थे । 

उसी समय एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही वह रोड पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई । हादसे की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें