फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बागला कॉलेज रेलवे फाटक बंद, यातायात अवरुद्ध

Thu, 18 Jan 2024 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बागला काॅलेज मार्ग पर स्थित क्राॅसिंग संख्या 308सी पर बुधवार दोपहर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया। यह कार्य शाम पांच बजे तक चला। इस कारण यहां सड़क यातायात बाधित रहा। बृहस्पतिवार को भी यह फाटक सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक लगातार आठ घंटे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन





मथुरा-बरेली राजमार्ग को आगरा-अलीगढ़ रोड से मिलाने वाले बागला काॅलेज मार्ग पर बुधवार दोपहर 12 बजे से मरम्मत कार्य शुरू किया गया। जो कि शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान फाटक पर आवागमन पूरी तरह से बंद रखा गया। यहां से गुजरने वाले वाहनों को तालाब चौराहा ओवरब्रिज के लिए डायवर्ट किया गया। सासनी गेट चौराहे पर वाहनों का आवागमन भी काफी प्रभावित हुआ।



आगरा-अलीगढ़ रोड के गांधी तिराहे से वाहनों को ओवरब्रिज के लिए डायवर्ट किया गया। इस दौरान बागला कालेज या उस मार्ग पर आने वाले लोगोंं को करीब दो किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ा। आज सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक इस फाटक पर दूसरी लाइन के स्लीपर बदलने का काम किया जाएगा। यानि आज भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन






आज चौबे वाले महादेव का फाटक भी रहेगा बंद

शहर के चौबे वाले महादेव फाटक संख्या 306 सी पर भी बृहस्पतिवार से मरम्मत कार्य शुरू होगा। कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होकर कल शाम छह बजे तक चलेगा। इसके चलते यहां के लोगों को रतनगढ़ी फाटक से लोगों को आवागमन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें