फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दो बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच घायल

Sun, 15 Oct 2023 08:49 PM IST
चमन शर्मा नीटू कुमार शर्मा, अमर उजाला, हाथरस

सार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित पर एक अज्ञात वाहन ने दो बाइकों पर सवार पांच लोगों में टक्कर मार दी। टक्कर से पांचों लोग घायल हो गए। जिसतें से दो को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अक्तूबर की देर शाम आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित 14 नंबर भट्टे के निकट गीता फार्म हाउस के पास दो बाईकों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया। 

विज्ञापन


देर शाम कस्बा सासनी से काम कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार मुस्तकीम पुत्र यूनुस एवं आरिफ पुत्र रहीस निवासी सुसायत खुर्द एवं तीन अन्य बाइक सवारों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, बाइक क्षतग्रस्त हो गईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। 

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए, उन्होंने एंबुलेंस के जरिए घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ भिजवाया। सूचना पाकर घायलों के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों में दो की हालत सही और तीन की गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें