फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग से नकदी व गहने पार करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बैग से लाखों रुपये के जेवरात और दस हजार रुपये नकदी पार होने के मामले में सादाबाद पुलिस ने दो महिलाओं को दबोच लिया। इन महिलाओं को जेल भेज दिया गया। इस मामले में इको कार और महिलाओं से आठ हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सीमा भारती पत्नी भंवर सिंह सहायक अध्यापक भर्ती में काउंसिलिंग कराने के लिए एक दिसंबर 2020 को नोएडा से अपने घर गांव करैया में आ रही थी। उसका पति व दो बच्चे उसके साथ थे। उसके बैग में दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक चैन सोने की, दो जोड़ी पाजेब व बच्चे के कंगन चांदी के अलावा 10000 रुपये भी थे।
विज्ञापन

नोएडा एक्सप्रेस वे से नीचे खंदौली कट पर उतरकर जब उसने बच्चों को पानी पिलाया तो सारा सामान सुरक्षित था, जब वह खंदौली कट से सादाबाद के लिए एक ईको गाड़ी में बैठी तो उसमें पहले से एक महिला व चार लोग थे। कंडक्टर ने योजनाबद्ध तरीके से बैग को ले लिया। जब यह लोग जैतई रोड सादाबाद पर उतरे और बैग को चैक करना चाहा तो चैन नहीं खुली, घर पहंचकर पता चला कि किसी ने उसे फेवी क्विक से सील कर दिया था। चैन तोड़कर देखा तो बैग से जेवर और नगदी गायब थी।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। एसएसआई ने बताया कि इस मामले में श्वेता पत्नी संदीप कुमार और दानकौर पत्नी शीशपाल निवासी जोगीपुरा थाना कोतवाली नगर हापुड़ को गरफ्तार किया गया है। इनके पास से आठ हजार रुपये, ईको रूपये, इको गाड़ी बरामद की गई है। महिलाओं को जेल भेज दिया गया है। उन्होने बताया कि अभी फरार कंडक्टर और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें