फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सासनी में 90 किलो गांजा सहित तस्करी के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : सासनी में गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए छह आरोपी। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

एसओजी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना पर 90 किलो गांजा सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट एवं सफेद रंग की दो गाड़ियां भी बरामद की हैं। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को एसओजी प्रभारी मुनीश चंद्र, एसएसआई कृतपाल सिंह व शांतिशरण यादव संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बिना नंबर की दो गाड़ियों में कुछ लोग गांजा बेचने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सासनी इगलास रोड की तरफ से दो बिना नंबर की गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उसमें से 90 किलो गांजा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गाड़ियों की डिग्गी से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट, 5510 रुपये व सात मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपने नाम लोकेश प्रताप उर्फ लुक्का पुत्र किशन सिंह राना निवासी पारस कालोनी सासनी, मैनपाल पुत्र तेग सिंह व मनवीर पुत्र तेग सिंह निवासी सिखेड़ा थाना जनपद मेरठ, कपिल कुमार सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी निजावतपुर बौरना थाना क्वार्सी अलीगढ़, विवेक कुमार पुत्र लांगुर सिंह निवासी बढ़ौली थाना मडराक अलीगढ़, शिवा सिंह पुत्र मानसिंह निवासी फूलबाग कालोनी थाना नौचंदी जनपद मेरठ बताया। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें