फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दो ट्रक पलटे, यातायात बाधित

Sat, 03 Oct 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
एटा हाइवे के गांव रातिभानपुर पर आपस में टकरा कर पलटे पड़े ट्रक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे के एटा रोड पर गांव टोली के पास जिओ पेट्रोल पंप के सामने दो भारी वाहन आपस में टकराकर पलट गए। एक गिट्टी से लदा ट्रक सिकंदराराऊ की तरफ आ रहा था, तभी ओवरटेक के प्रयास में एक कंटेनर ट्रक अचानक सामने आ गया। इससे दोनों वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गए।
विज्ञापन

गिट्टी से लदा ट्रक डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा गिरा, जबकि कंटेनर सड़क की एक तरफ पलटा। इस हादसे से हाईवे के दोनों ओर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पुलिस और हाईवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। क्रेन की मदद से पलटे वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें