फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सरसों ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट में महिला घायल, पहले से था जमीनी विवाद

Fri, 24 Mar 2023 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव अहवरनपुर निवासी एक व्यक्ति और गांव नगला भूरा निवासी एक व्यक्ति का जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को नगला भूरा निवासी व्यक्ति का भाई अहवरनपुर गया। जहां दूसरे पक्ष के साथ उसकी मारपीट हो गई। मारपीट में रीना देवी पत्नी विपिन कुमार निवासी गांव अहवरनपुर घायल हो गई। 
विज्ञापन
घायल महिला को ले जाते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहवरनपुर में जमीनी विवाद के साथ सरसों ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन

गांव अहवरनपुर निवासी एक व्यक्ति और गांव नगला भूरा निवासी एक व्यक्ति का जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को नगला भूरा निवासी व्यक्ति का भाई अहवरनपुर गया। जहां दूसरे पक्ष के साथ उसकी मारपीट हो गई। मारपीट में रीना देवी पत्नी विपिन कुमार निवासी गांव अहवरनपुर घायल हो गई। 

घायल महिला के उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। आरोप है कि शाम को नगला भूरा निवासी कुछ लोग खेत पर गए, जहां थ्रेसर से सरसों निकाली जा रही थी। सरसों को ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में दुबारा मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को शांति भंग में पाबंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें