फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हृदय गति रुकने से दो लोगों की मौत, सर्दी जनित बीमारियों से 14 लोगों की जा चुकी जान

Sun, 28 Jan 2024 06:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सर्दी का सितम लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में रक्तचाप, हृदय और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस सीजन में सर्दी जनित रोगों से जिले में 14 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी जनति बीमारियों से लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। 28 जनवरी को भी अलग-अलग स्थानों पर ह्रदय गति रुकने से अधेड़ व वृद्ध की मौत हो गई। दोनों को हाथरस जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


ठंड से लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुंवरजी निवासी 42 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र किशन कुमार की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसर हृदय गति रूकने से उसकी मौत हुई। इधर, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाड़पुर निवासी 60 वर्षीय जगदीश सिंह पुत्र मिट्ठू सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। जगदीश की भी मौत की वजह भी ह्रदय गति रुकना बताई गई है। 

जिले में सर्दी जनित बीमारियों से 14 की गई जान 
सर्दी का सितम लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में रक्तचाप, हृदय और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस सीजन में सर्दी जनित रोगों से जिले में 14 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें