फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गृह क्लेश में दो लोगों ने खाया विषाक्त, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज किया रेफर

Sun, 24 Dec 2023 06:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

थाना हाथरस गेट और सदर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो लोगों ने विषाक्त खा लिया। जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। दोनों को हाथरस जिला अस्पताल से अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विषाक्त प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में अलग-अलग स्थानों पर गृह क्लेश के कारण दो लोगों ने विषाक्त खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इस बात से क्षुब्ध होकर युवक ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। 

इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अज्ञात कारणों से एक महिला ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे भी अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें