फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एफडीए की टीम ने बेकरी-कचौड़ी भंडार पर मारे छापे, नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

Sun, 24 Dec 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हाथरस में तीन बेकरी और एक कचौड़ी भंडार पर छापे मारे। टीम ने केक, कचौड़ी और सब्जी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
विज्ञापन
बेकरी में छापा मारती एफएसडीए टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलाटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) काफ सख्त है। एफडीए की टीम ने 23 दिसंबर को तीन बेकरी व एक कचौड़ी भंडार में छापा मारा और यहां से केक व कचौड़ी के नमूने लिए।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि टीम ने इगलास अड्डा के निकट स्थित समीर बेकरी से केक का नमूना लिया। इसके बाद माधव विहार स्थित प्रेम बेकर्स से केक और नगला कुंवर जी रोड पत्थर वाली के पास स्टार की पॉइंट से केक का नमूना लिया।

इधर, आईजीआरएस से प्राप्त शिकायत के आधार पर सासनी गेट चौराहे के पास स्थित लाला कचौड़ी भंडार से कचौड़ी व सब्जी का नमूना लिया। टीम ने सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, कन्हैयालाल वर्मा और ओमकार कुशवाहा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें