दवा कंपनी में एमआर सादाबाद से सहपऊ दवा का प्रचार करने जा रहे थे। गांव मढ़ाका के पास उसकी बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
सादाबाद जलेसर मार्ग पर स्थित गांव मढ़ाका के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। आपस में हुई टक्कर से घायल दोनों सवारों को सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया गया । जिसमें से एक बाइक सवार को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सादाबाद के गांव मन्स्या निवासी 39 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र सुखवीर सिंह एक दवा कंपनी में एमआर का कार्य करता था। 21 अक्टूबर की दोपहर वह सादाबाद से सहपऊ दवा का प्रचार करने जा रहे थे। गांव मढ़ाका के पास उसकी बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय नागरिकों ने उनको सीएचसी सादाबाद भिजवाया। हादसे की सूचना पर उसके परिजन भी सीएचसी पर आ गए । जहां से उक्त युवक को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए हाथरस भेज दिया।