फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kritarth Murder: आज दर्ज होंगे कृतार्थ हत्याकांड में शिक्षकों के बयान, एसडीएम कर रहे जांच

Mon, 21 Oct 2024 05:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

21 अक्टूबर को इस मामले में शिक्षकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच का मुख्य बिंदु स्कूल में अवैध छात्रावास के संचालन के साथ बिना मान्यता के कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को पढ़ाना होगा।
विज्ञापन
मृतक कृतार्थ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद में सहपऊ ब्लॉक के रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के बाद अब विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस मामले की जांच एसडीएम सादाबाद की अध्यक्षता में चल रही है।

विज्ञापन

 
21 अक्टूबर को इस मामले में शिक्षकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच का मुख्य बिंदु स्कूल में अवैध छात्रावास के संचालन के साथ बिना मान्यता के कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को पढ़ाना होगा। शिक्षकों से पूछा जाएगा कि स्कूल प्रबंधन का बच्चों और स्टाफ के साथ कैसा व्यवहार था। 

उल्लेखनीय 23 सितंबर को हुई इस हत्या में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल और उसके पिता सहित तीन अध्यापकों को जेल भेज दिया है। एसडीएम संजय कुमार का कहना है कि स्कूल में पढ़ाने वाले सभी अध्यापकों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें