फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो बाईकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चार हुए घायल, आगरा रेफर

Sun, 17 Sep 2023 07:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सभी घायलों को एंबुलेंस से सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सादाबाद पुलिस और सीओ हिमांशु माथुर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद के जैतई मार्ग पर रविवार को गांव गुतहरा और शिखरा के मध्य दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे चार लोग घायल हो गए। चारों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

आबिद खान पुत्र अबीर खान, इशाक पुत्र ईद मोहम्मद, जफर पुत्र बहादुर सिंह निवासी आंवलखेड़ा गड़ी देहर थाना बरहन जिला आगरा एक बाइक पर सवार थे। सामने से राजेंद्र सिंह पुत्र रामजीलाल निवासी अरोड़ा थाना राया भी बाइक पर आ रहे थे। दोनों बाइक आपस में भिड़ गईं, जिसमें चारों बाइक सवार घायल हो गए। 

सभी घायलों को एंबुलेंस से सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सादाबाद पुलिस और सीओ हिमांशु माथुर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें