फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Sat, 18 May 2024 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

16 मई को थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पत्ती गढ़ी स्थित खाटू श्याम मंदिर के निकट दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
पकड़े आरोपियों से बरामद तमंचा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पत्ती गढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में 18 मई को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


16 मई को थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पत्ती गढ़ी स्थित खाटू श्याम मंदिर के निकट दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली चंदपा में मुकदमा दर्ज कराया था। 18 मई को जीतेंद्र उर्फ जीते पुत्र विनोद व काली उर्फ प्रेमशंकर पुत्र संजय उर्फ बच्चू निवासी गांव खेड़ा परसौली को गिरफ्तार किया है। जीते से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों को तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें