सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मानिकपुर के पास रेलवे लाइन स्थित ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक और परिचालक को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
ट्रक में जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रेलवे लाइन ओवरब्रिज के लिए पांच गर्डर लदे थे, जिन्हें आगरा से लेकर आ रहा था। चालक हरेंद्र सिंह ने बताया कि मानिकपुर के पुल के पास ठेकेदार का फोन आया कि गर्डर का वजन होना है।
इसके लिए उसे किसी धर्मकांटा पर जाकर वजन कराना होगा। ट्रक को ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ाने से पहले धर्मकांटा के लिए वापस मोड़ कर ले जाना चाहा, इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।