मकान में चूड़ी बनाने का कार्य कर रहे कारीगर और गुलबशर के परिजन बाल-बाल बच गए। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर जानकारी देकर इस लाइन की आपूर्ति बंद कराई।
हसायन कस्बा के मोहल्ला कोलियान खुर्द में 22 अगस्त की सुबह नीम के पेड़ की डाली टूटकर विद्युत लाइन पर गिर गई, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त होकर मोहल्ला निवासी गुलबशर के मकान पर गिर गया और उसके मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान मकान में चूड़ी बनाने का कार्य कर रहे कारीगर और गुलबशर के परिजन बाल-बाल बच गए। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर जानकारी देकर इस लाइन की आपूर्ति बंद कराई। नीम का यह पेड़ काफी पुराना और जर्जर हालत में है।