संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले में अभी तक चार जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिन्हें मुरसान में एल-1 फैसिलिटी में रखा गया है।
एल-1 फैसिलिटी के लिए जनपद में दो टीमों को प्रशिक्षण देकर मूल्यांकन किया जाना था, जिसमें एक टीम का पहले ही प्रशिक्षण हो गया था, जोकि कोविड -1 अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। बुधवार को द्वितीय टीम के आधे सदस्यों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद मूल्यांकन किया गया। प्रशिक्षण में शामिल चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, स्वीपरों को बताया गया कि उन्हें किस तरह से दस्ताने और मास्क पहनने हैं। सैनिटाइजर का प्रयोग कैसे करना है। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में दो टीमें कोरोना के मरीजों के लिए लगाई गईं हैं। प्रत्येक टीम 14 दिन मरीजों की देखरेख करेगी।