फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मैक्स, चालक की मौत

Sat, 29 Jun 2019 12:28 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सासनी। अलीगढ़ की ओर से आ रही मैक्स लोडर गाड़ी गुरुवार की देर रात ग्राम समामई के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में मैक्स गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के बडे़ भाई गौरव ने ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम समामई के निकट गुरुवार की रात करीब दो बजे जनपद बुलंदशहर के ग्राम फिरोजपुर से मैक्स लोडर गाड़ी में चालक सौरभ (22 वर्ष) पुत्र रामवीर सिंह निवासी फिरोजपुर थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर आम लेकर आ रहा था। ग्राम समामई से पहले जैसे ही वह पहुंचा, वैसे ही आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से मैक्स लोडर गाड़ी टकरा गई। बताते हैं कि ट्रॉली की खिड़की खुली हुई थी, जिससे मैक्स टकरा गई।

हादसे में मैक्स के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मैक्स लोडर के परखच्चे उड़ गए, जिससे हाईवे पर आवागमन भी अवरुद्ध हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक के शव को मैक्स से बाहर निकाला और वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने चालक की शिनाख्त सौरभ के रूप में की है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव को देखकर परिजन विलाप करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें