फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने पुलिसकर्मियों पर लगाया अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

गांव महौं निवासी एक व्यापारी ने मुरसान गेट पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप है कि पुलिसकर्मी बिना किसी नोटिस के उसके दुकान पर पहुंचकर अभद्रता कर रहे थे और जबरन गाड़ी में बिठा रहे थे।
इस संबंध में कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मी एक प्रार्थना पत्र की जांच करने के लिए आए थे। किसी भी तरह की कोई अभद्रता नहीं की है। मदनलाल गुप्ता कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थिति गांव महौं में हलवाई की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम को मैं अपनी दुकान पर बैठा था। तभी मुरसान गेट चौकी प्रभारी सुबोध मान पुलिस फोर्स के साथ दुकान पर पहुंचे। आते ही नाम पूछकर बोले कि तू ही मदनलाल है। जैसे ही मैंने अपना नाम बताया मुझे गाड़ी में बिठाने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन

जब मैंने पुलिस उपनिरीक्षक से गाड़ी में बैठने की वजह पूछी तो वे मुझ पर भड़क गए और मारपीट पर उतारू हो गए। खींचतान को लेकर मेरे परिजन व अन्य व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए इसका विरोध किया। व्यापारियों के आक्रोश के कारण पुलिस को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें