फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आंधी-बारिश ने ढीले किए गर्मी के तेवर, मौसम हुआ सुहाना

Sun, 11 Jun 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जैसे-जैसे दिन परवान चढ़ा, वैसे ही सूरज की तपिश लोगों को तपाने लगी। दोपहर को आसमान में एकाएक काले बादल घिर आए, जिसने तपिश को कम कर दिया। इसके बाद हुई रिमझिम बारिश ने उमस और बढ़ा दी। गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी, कूलर और पंखा का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
आंधी-बारिश में अलीगढ़ रोड पर चौपाल सागर के निकट पेड़ गिरने से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून माह में गर्मी पूरे शवाब पर है। तापमान में हर रोज इजाफा हो रहा है। आमजन पसीने से तरबतर हो रहे हैं। शनिवार की सुबह से तेज धूप के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया। दोपहर बाद काले बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश हुई, लेकिन इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई जतन करते रहे। इधर, देर शाम शहर और आसपास तेज आंधी के साथ बारिश आई, जिससे गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए।

विज्ञापन


अलीगढ़ रोड पर चौपाल सागर के निकट पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। देर रात तक इस पेड़ को हटाकर आवागमन को सुचारू करने के प्रयास चल रहे थे और राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी थीं।

शनिवार को जैसे-जैसे दिन परवान चढ़ा, वैसे ही सूरज की तपिश लोगों को तपाने लगी। दोपहर को आसमान में एकाएक काले बादल घिर आए, जिसने तपिश को कम कर दिया। इसके बाद हुई रिमझिम बारिश ने उमस और बढ़ा दी। गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी, कूलर और पंखा का सहारा लेना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों में चहल पहल कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें