रात करीब साढ़े 11 बजे शकील उर्फ बब्बन बाजार से मेला देखकर अपने घर जा रहा था, इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के पास मुर्गा मार्केट के निकट पहुंचा तो अंधेरे में तीन व्यक्ति निकलकर आए और उनलोगों ने उस पर हमला कर दिया
सादाबाद के ईदगाह कॉलोनी निवासी शकील उर्फ बब्बन पुत्र बबुआ ने सादाबाद कोतवाली में फैजान पुत्र आबिद निवासी मोहल्ला बलीबेग वाली मस्जिद कोठीगंज सादाबाद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में शकील ने बताया कि 5 अक्तूबर को रात करीब साढ़े 11 बजे वह बाजार से मेला देखकर अपने घर जा रहा था, इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के पास मुर्गा मार्केट के निकट पहुंचा तो अंधेरे में तीन व्यक्ति निकलकर आए और उनलोगों ने उस पर हमला कर दिया, उन पर छुरा था। उन्होंने उसकी गर्दन पर प्रहार किया। बचाव करने पर उसके हाथ का अंगूठा कट गया। उसने एक व्यक्ति की पहचान कर ली। इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।