फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टैंकर और कार की भिड़ंत, चालक सहित तीन घायल

Tue, 07 Nov 2023 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कार में सवार आसिफ अपने बच्चों को लेने अपनी ससुराल आगरा जा रहा था। जैसे ही कार अनीगढ़ी मोड़ के नजदीक पहुंची सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार चालक सहित तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में थाना चंदपा क्षेत्र के अनीगढ़ी मोड़ के नजदीक 7 नवंबर को देर शाम अलीगढ़ आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और टैंकर में भिड़ंत हो गई। कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।

विज्ञापन


7 नवंबर देर शाम अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलीगढ़ की तरफ से टाटा टियागो कार में सवार तीन लोग आगरा जा रहे थे। कार चालक 36 वर्षीय पवन पुत्र किताब सिंह निवासी गांव बमूरी नगला थाना छर्रा जिला अलीगढ़ के साथ नगला बस्सा निवासी आसिफ पुत्र आमीन खां और 55 वर्षीय शाहबुद्दीन पुत्र बिंदू खां कार में सवार थे। 

कार में सवार आसिफ अपने बच्चों को लेने अपनी ससुराल आगरा जा रहा था। जैसे ही कार अनीगढ़ी मोड़ के नजदीक पहुंची सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार चालक सहित तीनों लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस और हाइवे टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को हाइवे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें