फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंगूठी चोरी के शक में साधु वेशधारी तीन लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गांव बहरदोई के एक घर से तीन अंगूठियां (सोने की एक और दो चांदी की) चोरी होने की आशंका पर शनिवार को हंगामा हो गया। शक के आधार पर ग्रामीणों ने तीन साधु वेशधारी व्यक्तियों को पकड़कर कोतवाली पहुंचा दिया और उन पर चोरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे की शादी थी। परिवार के अधिकांश सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान साधु वेशधारी तीन व्यक्ति घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने घर में रखी दो चांदी और एक सोने की अंगूठी पार कर दी।



बताया जाता है कि घर में मौजूद एक बच्चे ने इन लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को देख लिया और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर तीनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तीनों साधु वेशधारियों से कड़ी पूछताछ की और उनकी तलाशी भी ली, लेकिन उनके पास से कोई अंगूठी बरामद नहीं हो सकी। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को हिदायत देकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें