फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों के बारूद से झुलसे कोटा गांव के तीन बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखों से झुलसे तीन बच्चे, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

एक पटाखा फैक्टरी के बाहर पड़े पुराने पटाखों को बीनकर ले आए थे बच्चे
उन पटाखों के बारूद को एक जगह निकालकर आग लगाने से हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में पटाखों के बारूद से तीन बच्चे झुलस गए। झुलसे हुए बच्चों को परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज किया गया।
मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा निवासी ओमवीर ने बताया कि उसके गांव के निकट एक पटाखा फैक्टरी है। यहां पर उसके तीन बच्चे टिंकू (11 वर्ष), चंचल (10 वर्ष) और राधे (8 वर्ष) घूमते हुए वहां पहुंच गए। ओमवीर ने बताया कि फैक्टरी के बाहर कुछ पुराने पटाखे पड़े हुए थे, जिन्हें बच्चे उठाकर अपने साथ घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आकर बच्चों ने उन पटाखों का बारूद निकालकर एक जगह इकट्ठा कर लिया और उसमें माचिस से आग लगा दी, जिससे बारूद में आग लग गई और तीनों बच्चे झुलस गई। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिक झुलसे टिंकू और राधे को लेकर ओमवीर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां पर दोनों बच्चों का काफी देर तक इलाज चला और कुछ घंटे बाद दोनों बच्चों को साथ लेकर ओमवीर अपने घर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें