कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में एक ग्रामीण की गांव छोड़ने की धमकी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर गांव में पहुंचे व उसे समझाकर रोका। अधिकारी गांव से लौट गए तो उसका परिवार खेतों से होकर निकल गया। पुलिस उन्हें खेतों से रोककर वापस लाई।
गांव के सूरजपाल का पड़ोसियों से रास्ते और नाली निर्माण को लेकर विवाद है। उसने गांव छोड़ने की धमकी दी हुई थी। बुधवार को डीपीआरओ सुबोध जोशी,बीडीओ प्रेम नाथ यादव, नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा, एसएचओ विपिन यादव गांव पहुंचे।
सूरज पाल के घर ताला लगा हुआ था। उसके परिजनों ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद था। अब उन्हें रास्ते से संबंधित कोई समस्या नहीं है। दूसरे पक्ष ने उनके घर के आगे सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है। उन्हें डर लगता है कि दबंग कभी भी कुछ भी कर सकते हैं।
नायाब तहसीलदार ने उन्हें समझाकर शांत किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके से चले गए। उनके जाने के बाद सूरज पाल की दो बेटी और उसकी पत्नी मौका पाकर खेतों के रास्ते निकल गए। पुलिस ने उन्हें पकड़कर घर ले गई और समझाया।