फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार दोपहर को चोरों ने नगर के सलेमपुर रोड स्थित भागीरथीधाम कॉलोनी के पास एक बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर मकान से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी ले गए।
विज्ञापन


भागीरथीधाम कॉलोनी व सादाबाद पब्लिक स्कूल के पास भगवत स्वरूप गौतम उर्फ रवि पुत्र का मकान है। भगवत स्वरूप ने बताया है कि बुधवार को घर पर कोई नहीं था। गेट पर ताला लगा हुआ था। वह तथा उनके भाई ड््यूटी पर थे। शाम को जब ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। सारा सामान फैला हुआ पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। उन्होंने बताया है कि चोर करीब तीन लाख रुपये नकद व लाखों के जेवरात ले गए हैं। चोर मंदिर में रखे ठाकुरजी के कानों की सोने की बालियां भी ले गए। उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। घटना दोपहर करीब सवा दो बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग मकान की तरफ बाइक से आते हुआ दिखाई दे रहे हैं। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

बाक्स

18 मई को भी बंद मकान से हुई थी चोरी

मुरसान रोड स्थित प्रकाश नगर में दवा कारोबारी देवेंद्र मोहन गुप्ता के बंद मकान को भी चोरों ने 18 मई की रात को अपना निशाना बनाया था। घर का बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर मकान में रखी अलमारी से 2,95,000 रुपये के अलावा लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण के अलावा उनकी पुत्रवधू के आभूषण ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें