फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूसरे दिन भी जारी रहा विद्युतकर्मियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन व विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ की ओर से निजीकरण के विरोध में ओढ़पुरा बिजलीघर पर लगातार दूसरे दिन धरना जारी रहा। बुधवार को विद्युतकर्मी तीन घंटे धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें लगातार निजीकरण कर आम उपभोक्ताओं पर बोझ डालने व निजी घरानों की मदद करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके विरोध में 21 मई से पूरे जनपद में परियोजनाओं पर दोपहर दो से शाम पांच बजे तक धरना दिया जा रहा है। इंजीनियर अभिषेक राठौर ने बताया है कि यह प्रदर्शन 28 मई तक चलेगा। 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बुधवार को विरोध करने वालों में शैलेंद्र कटिहार, इंजीनियर अभिषेक कुमार, विशाल निषाद, अरविंद झा, सुरेंद्र सिंह, विवेक भारती, जितेंद्र सिंह, दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें