फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खाद के लिए मची मारामारी, हंगामा

Mon, 11 Aug 2025 11:48 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में खाद वितरण के लिए हाथरस रोड स्थित किसान केंद्र के बाहर लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
हाथरस रोड स्थित कृभको किसान केंद्र पर सोमवार को सुबह से ही खाद के लिए मारामारी मच गई। किसानों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्रनाथ अस्थाना और कोतवाल विजय सिंह ने अपनी मौजूदगी में खाद बंटवाई।
विज्ञापन

बता दें कि धान की फसल में इस समय यूरिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूरिया लेने के लिए रोज सुबह से ही सहकारी समितियों और खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की कतार लग रही है। मनमाफिक खाद मिलने के कारण किसान हंगामा कर रहे हैं।
सोमवार को हाथरस रोड स्थित कृभको किसान केंद्र पर वितरण के लिए खाद आई थी। जैसे ही किसानों को इसकी जानकारी मिली, वैसे ही केंद्र पर किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पहले खाद लेने के लिए किसानों में धक्का मुक्की होने लगी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति बिगड़ते देखकर केंद्र के कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस बल की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू कराया। खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी कतार में लगी नजर आईं। केंद्र पर किसानों के जमघट के चलते हाथरस रोड पर कई बार जाम के हालात भी पैदा हुए। किसानों का कहना था कि उन्हें आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल रही है।
पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान का कहना है कि क्षेत्र में बड़े रकबे में किसानों ने धान की फसल बोई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिकंदराराऊ तहसील को ज्यादा से ज्यादा खाद का आवंटन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें