फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गर्मी में गश खाकर गिरीं संविलियन विद्यालय की छात्राएं

Mon, 11 Aug 2025 11:40 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय में बिजली न आने और भीषण उमस भरी गर्मी के चलते सोमवार की सुबह करीब 11 बजे छात्राएं बेहाल हो गईं। दो छात्राएं गश खाकर गिर गईं, जबकि एक छात्रा ने पेट दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन

तुरंत ही इन छात्राओं को स्कूल में उपचार दिया गया। सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने स्कूल में पहुंचकर छात्राओं का उपचार किया। सोमवार को अत्यधिक उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। दो दिन के अवकाश के बाद जब विद्यार्थी स्कूल पहुंचे तो गर्मी से पसीना-पसीना हो गए।
प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन की छुट्टी के दौरान स्कूल की बिजली की केबल भी बंदरों ने काट दी थी, जिसे ठीक कराया जा रहा था, लेकिन इस दौरान कक्षा पांच की छात्रा सैफी और कक्षा एक की छात्रा शिफा अधिक गर्मी से गश खाकर गिर गईं। कक्षा तीन की छात्रा प्रियंका ने पेट दर्द की शिकायत की थी। इन सभी को तुरंत चिकित्सक को बुलाकर उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में छात्राओं के बेहोश होने का मेसेज हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर सोमवार को निकली तिरंगा रैली में छात्राओं के गश खाकर गिरने का मेसेज वायरल हुआ तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन इस मेसेज की जांच कराई गई तो यह अफवाह निकली। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल ने बताया कि तिरंगा यात्रा में कोई भी छात्रा बेहोश होकर या गश खाकर नहीं गिरी, यह सिर्फ अफवाह थी। यात्रा में महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की करीब 350 छात्राओं ने सहभागिता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें