फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फिर यात्रियों को झेलनी होगी बसों की कमी

Sun, 14 Jan 2024 04:00 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस डिपो की कार्यशाला में खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
परिवहन निगम की ओर से पिछले एक साल में हाथरस डिपो को लगभग दो दर्जन नई बसें दी गई हैं। इनके शामिल होने से हाथरस डिपो में बसों की संख्या 74 हो गई है, लेकिन अब जल्द ही 10 साल और 12 लाख किमी का सफर पूरा करने वाली 17 बसों को बेड़े से हटाया जाएगा।
विज्ञापन




हाथरस डिपो के बेड़े में इस समय कुल 74 बसें हैं, जबकि लगभग एक साल पहले तक ये आंकड़ा लगभग 60 बसों पर था। पिछले एक साल में कुछ पुरानी बसों को हटाने के साथ लगभग दो दर्जन नई बीएस-६ बसें हाथरस डिपो को दी गई हैं। अब बहुत ही कम दिन ऐसे होते हैं, जब यात्रियों को बसों की कमी महसूस हो, लेकिन अब फिर हाथरस डिपो बसों की कमी से जूझेगा।



डिपो की कुल 17 बसें नीलामी की कगार पर हैं। यह बसें निर्धारित 10 वर्ष व 12 लाख किलोमीटर चलने की सीमा पूरी कर रही हैं। ऐसे में इन बसों की नीलामी का प्रस्ताव हाथरस डिपो की ओर से शासन को भेजा जा चुका है। आने वाले समय में इन बसों का संचालन सड़क पर बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में हाथरस डिपो के बेड़े में मात्र 57 बसें ही रह जाएंगी। जो हाथरस डिपो के यात्रियों के लिए नाकाफी साबित होंगी।
विज्ञापन







डिपो की 17 बसेें निर्धारित किलोमीटर का सफर पूरा करने की ओर हैं। जल्द ही इन बसों को मार्ग से हटा दिया जाएगा। शासन से इसवकी स्वीकृति लिए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

-अजय कुमार, कार्यशाला प्रभारी हाथरस डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें