फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो गांव में हुई लाखों की चोरी, बदमाशों ने किए गहने और नगदी पार, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 06 Sep 2024 06:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जनपद के गांव टीकैत और गढ़वे में बदमाशों ने जेवरात और नगदी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव टिकैत में चाेरी होने के बाद बिखरा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 सितंबर रात में गांव टीकैत और गढ़वे में अज्ञात बदमाश दो मकानों से लाखों के जेवरात और नगदी ले गए। कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना के संबंध में छानबीन की। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी बिसावर पर लिखित शिकायत देते हुए विशाल कुमार निवासी गढ़वे ने बताया कि 5 सितंबर रात्रि की एक बजे जब उसकी नींद खुली तो तीन-चार अज्ञात घर से बाहर निकल रहे थे। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए, अज्ञात भाग गए। उसने जब कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोर अलमारी से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, दो जोड़ी पायजेब, 10000 रुपए नगद, 3700 रुपये से भरा लेडीज पर्स और अन्य जरूरी दस्तावेज ले गए। डायल 112 पर घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की। 

ओमवीर सिंह निवासी टीकैत ने बताया  कि दंपत्ति घर के आंगन में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य कमरे में सो रहे थे। बदमाश छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। बदमाश बंद कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से एक कमरबंद, दो जोड़ी पायजेब, चार अंगूठी, 30000 रुपये लूट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर आस-पास हड़कंप मच गया। चोरी की जानकारी होते ही वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। बता दें कि ओमवीर सिंह मौजूदा प्रधान के चाचा हैं। वर्तमान विधायक गुड्डू चौधरी भी इसी गांव के निवासी हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें