फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन का एसी खराब, हंगामा, 13 मिनट रुकी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली भागलपुर गांधी धाम एक्सप्रेस के एक कोच का एसी खराब होने और पानी नहीं आने से भड़के मुसाफिरों ने मंगलवार को प्लेटफार्म पर हंगामा कर दिया।इस दौरान ट्रेन करीब 13 मिनट तक रुकी रही। रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ के कर्मियों ने समझाबुझा कर मुसाफिरों को शांत कराया। इसके बाद ट्रेन मथुरा रवाना हो सकी।
विज्ञापन




मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे भागलपुर से चलकर आ रही 09452 भागलपुर गांधीधाम एक्सप्रेस हाथरस सिटी स्टेशन पर आकर रुकी। इस दौरान ट्रेन के एसी थ्री कोच के तमाम यात्री प्लेटफार्म पर उतरे और हंगामा करने लगे। उन्होंने ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। यात्रियों का आरोप था कि गोरखपुर से ही कोच का एसी खराब है। कई कोच में पानी नहीं आ रहा। गर्मी से यात्री परेशान हैं।



हंगामे की सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेल अधिकारियों का कहना था कि यहां पर एसी सही करने की कोई व्यवस्था नहीं है, पानी भी नहीं भरा जा सकता। अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से यात्रियों को समझा बुझा कर ट्रेन को मथुरा रवाना किया। आरपीएफ प्रभारी रणजीत ने बताया कि इस दौरान ट्रेन करीब 13 मिनट तक खड़ी रही। यात्रियों को समझा बुझा कर ट्रेन में बैठा कर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें