फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गांव मढ़ाका और नगला मैया की टीमों ने जीते मैच

Tue, 21 Jan 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सलेमपुर के खेल मैदान पर चल रहे सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच ताजपुर और मढ़ाका, दूसरा मैच नगला मैया और गढ़ी एवरन की टीम के बीच हुआ। गांव मढ़ाका और नगला मैया की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

गांव मढ़ाका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताजपुर की टीम 15 ओवर में 145 रन पर ऑल आउट हो गई। मढ़ाका की टीम ने यह मैच जीत लिया।
दूसरे मैच में नगला मैया की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ी एवरन की पूरी टीम 15.5 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। नगला मैया ने यह मैच नौ रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

नगला मैया की तरफ से रोहित देशावर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर लोकेश चौधरी, भोलू पचहरा, सोनू चौधरी, दुर्गेश बघेल, गोलू कोठारी आदि मौजूद रहे। रवि चौधरी ने आयोजन की सफलता को लेकर सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें