फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठौर समाज की पट्टी को खुर्द-बुर्द कर समाजवादी पार्टी का लगाया पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
राठौर समाज की पट्टी को खुर्द-बुर्द कर सपा का पत्थर लगाने का आरोप
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में लगने वाले राठौर समाज के शिविर की जमीन पर कब्जे का आरोप
एसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में लगने वाले राठौर समाज के शिविर की जमीन पर लगे पत्थर को खुर्द-बुर्द कर समाजवादी पार्टी का पत्थर किसी ने लगा दिया है। यह आरोप राठौर समाज के रमेशचंद्र राठौर ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में लगाया है। उन्होंने जमीन को कब्जा मुक्त कराकर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
शहर के बीएच ऑयल मिल के पास रहने वाले रमेशचंद्र राठौर ने एसपी से की शिकायत में कहा है कि मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में वर्ष 2005 में राठौर समाज के शिविर के लिए भूमि आवंटित की गई। इस पर प्रत्येक वर्ष राठौर, साहू सभा समाज का शिविर आयोजित किया जाता है। 31 अगस्त को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राठौर समाज की आवंटित भूमि पर लगी राठौर समाज की पट्टी को खुर्द-बुर्द कर समाजवादी पार्टी हाथरस का पत्थर लगाकर कब्जा कर लिया गया है, जबकि इस जमीन पर पूर्व में राठौर साहू सभा समाज की भूमि होने का साक्ष्य उनके पास उपलब्ध है। एसपी से शिकायत करते हुए रमेशचंद्र राठौर ने कहा कि समाज के लिए आवंटित भूमि को समाजवादी पार्टी से मुक्त कराकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने किसी के शिविर की जमीन पर कोई कब्जा नहीं किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के लेटरपैड पर शिविर लगाने के लिए डीएम से अनुमति मांगी थी। इसके आधार पर शिविर के लिए भूमि एसडीएम सदर ने हमें आवंटित की है।
-रामनारायण काके, पूर्व प्रत्याशी सपा विधानसभा क्षेत्र हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें