फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक के 63 स्कूलों को मरम्मत की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा के 63 स्कूलों को मरम्मत की दरकार
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत होगा काम, बीएसए ने डीपीआरओ को लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के 63 स्कूलों को मरम्मत की दरकार है। तभी तो बीएसए ने सादाबाद के 63 और सासनी विकास खंड के 27 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छतों की मरम्मत ऑपरेशन कायाकल्प से कराए जाने के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा है।
बारिश के दिनों में 63 परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों में मासूम बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। बारिश का मौसम होने के कारण इन स्कूलों की छत से पानी टपकता है। ऐसे में इन स्कूलों की छतों को मरम्मत की बहुत की आवश्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर सादाबाद और सासनी के खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को जर्जर छत वाले स्कूलों की सूची भेजी है, जिसमें सासनी के 27 और सादाबाद के 36 स्कूलों के नाम शामिल हैं। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि इन स्कूलों की छतों की मरम्मत मिशन कायाकल्प के तहत कराए जाने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें