फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत गिरने से दबा वृद्ध, बचाने आए परिजनों पर गिरी दीवार

Mon, 06 Aug 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
बारिश के कारण गिरा मकान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लगातार पड़ रही बारिश ने कई मकान गिरासू हालत में पहुंच गए हैं। रविवार की देर रात करीब तीन बजे हसायन क्षेत्र के गांव हैथा रघुनाथपुर में जर्जर मकान के कमरे की छत भरभराकर गिर गई। इसमें वृद्ध दब गया।
विज्ञापन


उसे बचाने के लिए परिवार के अन्य लोग आए तो उनपर दीवार गिर गई। हादसे में घायल हुए चार लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। वृद्ध को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हैथा रघुनाथपुर में रविवार की रात छोटे खां (65) कमरे में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे कमरे की छत गिरी, जिसमें वह दब गए। उन्हें बचाने के लिए दूसरे कमरों में सो रुकमान, शहवाजी व सादना बेगम आए तो उनके ऊपर भी दीवार गिर गई।
विज्ञापन


यह तीनों भी मलबे में दब गए। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायलों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। छोटे खां की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें