फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक को बेहोश कर बाइक ले गए बदमाश

Sat, 22 Feb 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी बहन को बाइक से ब्यूटी पार्लर पर छोड़कर घर आ रहे युवक को दो युवकों ने इगलास रोड पर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे पीटकर सड़क पर फेंक गए। आरोपियों ने उसकी बाइक भी छीन ली। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दरअसल 20 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र अंबिका प्रसाद निवासी गढ़ौआ की बहन खुशबू की बृहस्पतिवार को बरात आई थी। पुष्पेंद्र बाइक से अपनी बहन को लेकर ब्यूटी पार्लर पर छोड़ने के लिए कस्बा में आया था। वह ब्यूटी पार्लर से वापस जा रहा था, तभी कोतवाली चौराहे पर दो लोगों ने उसे हाथ दिया और उसके साथ बाइक पर बैठ गए। कुछ दूरी पर चलकर दोनों युवकों ने पुष्पेंद्र को कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।
यह लोग उसे सड़क किनारे फेंक गए और बाइक लेकर फरार हो गए। पुष्पेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों को वह इगलास रोड पर सैयद के निकट बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और बेहोशी की हालत में पुष्पेंद्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। परिजनों ने बताया कि उन्होंने स्प्लेंडर बाइक बेटी की शादी में दहेज में दी थी। उसे बदमाश ले गए हैं। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें