फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्मार्ट हुआ बाजार, मोबाइल पर पसंद तलाश रहे खरीदार

Wed, 12 Aug 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी शहर की तंग गलियों और बाजारों में घंटों घूमकर अपनी पसंद का सामान तलाशने वाले शहर के खरीदार अब स्मार्ट हो गए हैं। उनकी अंगुलियां अब मोबाइल स्क्रीन पर अपनी पसंद तलाश रही हैं। जिले में ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज तेजी से बढ़ा है और इसका सबसे बड़ा कारण जेनरेशन-जी (युवा वर्ग) है।
विज्ञापन

हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि मोबाइल और इंटरनेट के इस दौर में हाथरस का पारंपरिक बाजार खत्म नहीं हो रहा है, बल्कि ऑनलाइन बाजार के साथ इसकी शानदार जुगलबंदी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के इस दौर में युवा हर नया ट्रेंड और डिजाइन कुछ ही सेकंड में देख लेते हैं और एक क्लिक में उसे ऑर्डर कर देते हैं।
जूते, जींस, घड़ियां, बैग, फैशन एक्सेसरीज से लेकर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तक युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। स्थानीय आकलन के अनुसार करीब 70 प्रतिशत युवा फैशन, गिफ्ट और डेकोरेशन का सामान ऑनलाइन ही मंगवा रहे हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, ईकार्ट और स्नैपडील जैसे प्लेटफॉर्म युवाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं।
विज्ञापन


रोज आ रहे 3000 पार्सल, गांवों तक हो रही डिलीवरी
ई-कॉमर्स अब केवल शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी इसकी गहरी पैठ बन चुकी है। मेंडू रोड स्थित ई-कॉमर्स डिलीवरी कार्यालय से मिले आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।

प्रतिदिन के ऑर्डर : रोजाना लगभग 2500 से 3000 पार्सल डिलीवरी के लिए हाथरस पहुंच रहे हैं।

बजट की पसंद : इनमें सबसे ज्यादा डिमांड 500 से 1000 रुपये वाले किफायती उत्पादों की होती है।

वितरण नेटवर्क : कार्यालय से जुड़े 30 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स इन पार्सलों को इगलास, सादाबाद और हाथरस के गांवों तक ग्राहकों के दरवाजे तक पहुंचा रहे हैं।

सिर्फ कपड़े नहीं, इन उत्पादों की भी है धूम
ऑनलाइन शॉपिंग का दायरा अब काफी बढ़ चुका है। आकर्षक डिस्काउंट के चलते लोग अपनी जरूरत का हर सामान घर बैठे मंगवा रहे हैं।
20% हिस्सेदारी : होम एप्लायंसेज (घरेलू उपकरण) से जुड़ी ऑनलाइन खरीदारी।
10% हिस्सेदारी : कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की है। कंपनियों द्वारा दिए जा रहे ऑफर्स महिलाओं और युवतियों को खासे आकर्षित कर रहे हैं।

1,200 से अधिक कारोबारी डिजिटल
हाथरस के खुदरा कारोबार की ऑनलाइन बिजनेस डायरेक्टरी में 1,200 से अधिक कारोबारी प्रोफाइल सूचीबद्ध हैं, जिनमें करीब 756 प्रोफाइल सिर्फ कपड़े और कपड़ों से जुड़े कारोबार की हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि ग्राहक अब बेहद जागरूक हो गए हैं और दोनों माध्यमों का चतुराई से इस्तेमाल कर रहे हैं।

हमारे यहां फ्लिपकार्ट, अमेजन, स्नैपडील, शॉपी, मीशो, मिंत्रा और अजियो से लगातार पार्सल पहुंच रहे हैं। खासकर युवाओं और महिलाओं में ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ा है।

-रवेंद्र राणा, ऑनलाइन सेंटर के प्रबंधक

घर बैठे पसंद के सामान की कई किस्में देखने, कीमतों की तुलना करने और छूट का लाभ मिलने के कारण लोग ऑनलाइन खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। छोटे शहरों में भी इसका दायरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

-नितिन, डिस्ट्रीब्यूटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें