फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एआईसीसी पर्यवेक्षक ने संगठन की स्थिति पर की चर्चा

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक लेते एआईसीसी पर्यवेक्षक सीताराम लांबा। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिल्पा गेस्ट हाउस में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा ने बैठक की। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन

लाम्बा ने जिले में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा नए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर नेताओं से राय जानी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए विवेक उपाध्याय, शरद उपाध्याय नंदा और चंद गुप्त विक्रमादित्य ने आवेदन किया है। पर्यवेक्षक ने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी राय और सुझाव लिए।

बैठक में संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पीसीसी पर्यवेक्षक एवं बुलंदशहर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, कासगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष अदनान मियां और बुलंदशहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक अनिल चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, करुणेश मोहन दीक्षित, पंडित विवेक उपाध्याय, शरद उपाध्याय, अशोक गुप्ता, मथुरा प्रसाद कुशवाह, डॉ. मुकेश चंद्रा, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, शशांक पचौरी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें