फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धरना प्रदर्शन से बिगड़ी डॉक्टर की पत्नी की तबीयत, हार्ट अटैक आने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के डॉ.विनय उपाध्याय की पत्नी प्रभा उपाध्याय (62) का मंगलवार को दिल्ली में उपचार के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। बता दें कि अस्पताल के सामने हुए धरना-प्रदर्शन से पहले डॉ. विनय की तबीयत बिगड़ी थी, अब उनकी पत्नी का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोग बुधवार को उनके आवास पर एकत्रित हो गए। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

डॉ.विनय उपाध्याय के बेटे कमल उपाध्याय ने बताया कि 29 नवंबर को कुछ लोगों द्वारा उनके अस्पताल के सामने धरना दिया गया था, इस वजह से पहले उनके पिताजी की तबीयत बिगड़ी, उन्हें आगरा में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनकी माताजी की भी तबीयत खराब हो गई। उन्हें भी पहले आगरा भर्ती कराया गया, उसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान ही हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। पिता का उपचार अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें