एटा राजमार्ग पर सोमवार की सुबह आठ बजे मंडी समिति के पास अलीगढ़ की तरफ जा रहे कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग भी घायल हुए हैं।
कार सभी सवार लोग अमेठी से अलीगढ़ में किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार जैसे ही सिकंदराराऊ से एटा रोड की तरफ तीन किमी आगे पहुंची, तभी उसका आगे का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। आगे जा रही उसने बाइक को कार ने अपनी चपेट में ले लिया।
दुर्घटना होते ही मंडी समिति और आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और कार से घायलों को बाहर निकाला। इधर, बाइक सवार दोनों युवकों को तत्काल सीएचसी भेजा गया।
हादसे में नेहा पत्नी धर्मेंद्र, निशा पुत्री राकेश, आशीष पुत्र ओमप्रकाश, नितिन, धर्मेंद्र पुत्र श्यामलाल निवासी बांदा, स्मिता पुत्री धर्मेंद्र अमेठी व एक अन्य घायल हो गए। इनमें से नेहा और निशा को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाइक पर सवार अनुज पुत्र सतीश, प्रदीप पुत्र भूप सिंह निवासी गांव जिसफपुर जिला एटा गंभीर घायल हो गए । इनका सीएससी में इलाज चल रहा है।